भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस अधिकारियों का दौरा, BDC सदस्यों को जारी किए निर्देश

Saturday, Jun 15, 2024-11:40 AM (IST)

अखनूर(रोहित मिश्रा): भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा परगवाल के सीमावर्ती क्षेत्र में एस.पी., डी.एस.पी. सहित कई पुलिस अधिकारियों ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बी.डी.सी. सदस्यों को सुरक्षा संबंधी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर फर्जी अफवाहें फैलाने वालों को पुलिस की चेतावनी, लिया जाएगा यह एक्शन

जानकारी के अनुसार एस.पी. बृजेश शर्मा, डी.एस.पी. मोहनलाल शर्मा, चौकी इंचार्ज दीप शर्मा व अन्य ऑफिसर के नेतृत्व में परगवाल बी.डी.सी. के सदस्यों को अवेयर किया गया। बी.डी.सी. के सभी सदस्यों को इस दौरान अपने गांव में अलर्ट रहने के लिए कहा गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News