IGP Jammu ने जारी किए निर्देश, सुरक्षा एजेंसियां High Alert पर
Monday, Feb 24, 2025-11:36 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.पी.) जम्मू जोन भीम सेन टूटी, आई.पी.एस., डी.आई.जी. जे.एस.के. रेंज, शिव कुमार शर्मा, आई.पी.एस. और एस.पी. ग्रामीण बृजेश शर्मा के साथ सुरक्षा और कानून प्रवर्तन उपायों की समीक्षा करने के लिए सब डिवीजन अखनूर का दौरा किया।
अधिकारियों और जवानों के साथ की बातचीत
आई.जी.पी. जम्मू ने अधिकारियों और कर्मियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उनकी चिंताओं को दूर किया और परिचालन तैयारियों पर जोर दिया।
CCTNS कामकाज और नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा
अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (CCTNS) के कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir में 4 दिनों तक लगातार बारिश और बर्फबारी! Weather को लेकर आया नया Update
बॉर्डर मैनेजमेंट ग्रिड सिस्टम
मजबूत सीमा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आई.बी.) और नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।
अपराध एवं सुरक्षा ब्रीफिंग
एस.डी.पी.ओ. और एस.एच.ओ. अखनूर ने क्षेत्र में अपराध की स्थिति और सुरक्षा ढांचे पर व्यापक ब्रीफिंग की।
परिचालन निर्देश
आई.जी.पी. जम्मू ने अधिकारियों और जवानों को उच्च सतर्कता बनाए रखने और अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों (ए.ओ.आर.) में पुलिस बुनियादी ढांचे की पूर्ण सक्रियता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ेंः जम्मू में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, किए गए ये सुरक्षा प्रबंध
सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल
वी.डी.जी. (ग्राम रक्षा समूह), क्यू.आर.टी. (त्वरित प्रतिक्रिया दल) और सीमा पुलिस चौकियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बी.एस.एफ. और सेना के साथ बढ़िया तालमेल बनाने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त आई.जी.पी. जम्मू ने 10 डिवीजन, अखनूर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जी.ओ.सी.) के साथ विस्तृत चर्चा की। इस चर्चा में सुरक्षा सहयोग और रणनीतिक योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरे ने क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने, तालमेल बढ़ाने और नए कानूनी ढांचे को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कानून प्रवर्तन की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here