भारी बर्फबारी के बीच पुंछ में हाई अलर्ट, गणतंत्र दिवस से पहले सर्च ऑपरेशन तेज

Friday, Jan 23, 2026-06:48 PM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा): भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ ज़िले में, जहां पुलिस के लिए 12 महीने चुनौतियों से भरे होते हैं, वहीं राष्ट्रीय पर्वों के आसपास ये चुनौतियां और भी बढ़ जाती हैं। ऊपर से पहाड़ी ज़िला और अचानक बदलने वाला मौसम पुलिस की चुनौतियों में इज़ाफा कर देता है।

परंतु इन तमाम चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुलिस जवानों और अधिकारियों का मनोबल ऊंचा रहता है। इसी क्रम में पुंछ ज़िले में बीती रात से हो रही भारी बर्फबारी के बीच गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान बर्फबारी के बीच पुलिस के आला अधिकारी, एएसपी पुंछ मोहन शर्मा स्वयं तलाशी अभियान की अगुवाई करते नज़र आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात चाहे जैसे भी हों, जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए ड्यूटी प्रथम है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News