Sonmarg में दिखा कुदरत का कहर, चपेट में आई कई गाड़ियां, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Saturday, Apr 25, 2026-08:40 PM (IST)

सोनमर्ग ( मीर आफताब )  :  श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ज़ोजिला पास के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ज़ोजिला के कुख्यात 'शैतान नाले' पर अचानक हिमस्खलन (एवलांच) होने से वहां से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए।
 इस हिमस्खलन ने अचानक सड़क मार्ग को अपनी चपेट में ले लिया

शुरुआती आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में अब तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, जो एक बड़ी राहत की बात है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News