Baramulla में भारी बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सड़कें हुई जलमग्न

Tuesday, Jun 02, 2026-05:06 PM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले के कुंजर क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक क्षेत्र में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News