Baramulla में महिला से Gangrape, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया Arrest
Tuesday, Jul 28, 2026-01:46 PM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला पुलिस ने कथित सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो बनाकर प्रसारित करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया (ह्यूमन इंटेलिजेंस) की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एस.एस.पी. बारामूला गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस थाना बारामूला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ जालशीरी ड्रंगबल घूमने गई थी, जहां दो व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया।
एस.एस.पी. ने बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से दोनों के साथ मारपीट की, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। आरोप है कि बाद में उन्होंने यह वीडियो अन्य लोगों को भी दिखाया।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस के सामने चुनौती यह थी कि पीड़िता आरोपियों को केवल उनके पहले नाम से जानती थी। इसके बावजूद तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिर अहमद लोन और मोहम्मद अशरफ, दोनों निवासी जालशीरी, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पेशे से चालक (ड्राइवर) हैं, जबकि 27 वर्षीय मोहम्मद अशरफ विवाहित है।
एस.एस.पी. ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं तथा मामले की जांच कानून के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
