बारामूला में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड
Tuesday, Mar 10, 2026-10:26 AM (IST)
बारामूला (रेजवान मीर): जिले में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। जिले में बीती रात से मौसम का मिजाज बदल गया है। रात से ही लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

सुबह से आसमान बादलों से ढका हुआ है और बीच-बीच में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को ठंड का एहसास भी बढ़ गया है, जबकि किसानों का मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
