नार्को-आतंक पर ''सर्जिकल स्ट्राइक''! श्रीनगर व बारामूला में पुलिस का Action,दुकानों पर चला पीला पंजा

Thursday, May 07, 2026-06:55 PM (IST)

श्रीनगर ( मीर आफताब ), बारामूला ( रेजवान मीर ): जम्मू-कश्मीर में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस मुसतैदी से काम कर रही है। जिसके तहत श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में एक बड़ी एंटी-नारकोटिक्स कार्रवाई में एक बार फिर स्निफर डॉग्स तैनात किए, जिससे शहर में ड्रग स्मगलिंग रोकने और ड्रग पेडलर्स की पहचान करने की कोशिशें तेज हो गईं। इस दौरान कई गिरफ्तारियां हुई हैं और कई ड्रग स्मगलर्स की प्रॉपर्टी या तो गिरा दी गई हैं या जब्त कर ली गई हैं।

गौर करने वाली बात है कि सरकार के इस कदम के बाद एक तरफ ड्रग स्मगलर्स की वजह से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, तो दूसरी तरफ इस धंधे से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा रहा है। इसीलिए सरकार और सरकारी मशीनरी अब इसके खिलाफ जंग छेड़ रही है ताकि जम्मू-कश्मीर से इस बुराई को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके।

वहीं दूसरी तरफ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी के खिलाफ जारी अभियान को आगे बढ़ाते हुए बारामुला पुलिस ने सिविल प्रशासन के साथ मिलकर कुंजर के धोबीवान क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस एवं सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। अभियान के दौरान नशा तस्कर बशीर अहमद मलाह पुत्र अब्दुल रज़ाक मलाह निवासी धोबीवान की दो दुकानों वाली व्यावसायिक संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलकर समाज के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। यह कार्रवाई बारामूला पुलिस और जिला प्रशासन के उस दृढ़ संकल्प को दर्शाती है जिसके तहत नशे के अवैध कारोबार को समर्थन देने वाले ढांचे और आर्थिक नेटवर्क को समाप्त किया जा रहा है।

बारामूला पुलिस ने जिले को नशा मुक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आम जनता से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा ऐसे अपराधों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News