जम्मू में तपती गर्मी के बीच राहत की खबर!... जानें कब होगी झमाझम बारिश ?

Thursday, May 07, 2026-04:27 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी )  :  जम्मू में बीते दिन की तरह बृहस्पतिवार को भी तेज धूप और गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दीं और बहुत कम लोग ही बाहर नजर आए। अधिकतर दुकानें भी बंद रहीं। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखीं। वहीं कुछ लोगों को मजबूरी में गर्मी के बीच काम करते देखा गया। लोगों का कहना है कि परिवार पालने के लिए तेज गर्मी में भी काम करना जरूरी है। एक दिन काम नहीं करेंगे तो उसका सीधा असर पूरे परिवार और आमदनी पर पड़ेगा।  

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में तापमान और बढ़ेगा। जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में पारा 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का और अधिक सामना करना पड़ेगा।  

10 से 12 मई के बीच मिल सकती है राहत

विभाग ने साफ किया है कि 9 मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 10 मई को मौसम करवट बदल सकता है। 10 से 12 मई के बीच जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News