J&K में डबल अलर्ट! पहले रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, फिर भारी बारिश-Flash Flood का खतरा, पढ़ें...
Sunday, Jun 28, 2026-03:04 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : श्रीनगर में अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम के शुरुआती अनुमान के अनुसार, कल (29 जून) इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहने की संभावना है। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक कश्मीर घाटी में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
मॉनसून की शुरुआत
हालांकि 1 से 4 जुलाई के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मॉनसून की हवाओं के साथ एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (WD) जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कई इलाकों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 2 से 4 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर के निचले इलाकों में जलभराव और अचानक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट होने पर विस्तृत पूर्वानुमान और आवश्यक सलाह जारी की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से मौसम के ताज़ा अपडेट पर नज़र रखने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
