वैष्णो देवी जाने वालों के लिए राहत! ! रेलवे ने कन्याकुमारी–कटरा एक्सप्रेस में किया बदलाव, पढ़ें पूरी खबर..
Sunday, Jun 28, 2026-08:29 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : रेल यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए, रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 16318/16317 (कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) एवं ट्रेन संख्या 16787/16788 (तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) में एसी-3 टियर के एक अतिरिक्त कोच की अस्थायी वृद्धि को अब स्थायी कर दिया गया है।
विवरण अनुसार बात करें, तो ट्रेन संख्या 16317/16318 कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में कन्याकुमारी से 03.07.2026 तथा श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 06.07.2026 से थर्ड एसी का कोच स्थाई रूप से लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 16787/ 16788 में तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में तिरुनेलवेली से 06.07.2026 तथा श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 09.07.2026 से थर्ड एसी का कोच स्थाई रूप से लगाया जाएगा।
इस स्थायी वृद्धि से एसी-3 टियर श्रेणी में अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी, जिससे विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन एवं त्योहारी सीजन में श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं तथा दक्षिण भारत से जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए सदैव तत्पर है। यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा से पूर्व आरक्षण स्थिति एवं गाड़ी की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
