जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकियों के घिरे होने की आशंका

Saturday, Jul 04, 2026-09:49 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफताब) :  जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सैदपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती कर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त अभियान चलाते हुए पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों के अनुसार, दो आतंकवादियों के घिरे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त जवानों को भी मौके पर भेजा गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने या मार गिराने के लिए अभियान जारी है। 


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News