Jammu Kashmir में इस साल गर्मी ने तोड़े सारे Record! मौसम विभाग ने जारी किया Alert
Tuesday, Jun 10, 2025-04:00 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू कश्मीर में रिकार्ड तोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। जम्मू कश्मीर में सामान्य तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 57 सालों में मई का सबसे अधिक गर्म महीना दर्ज किया गया है।
अगर जून के महीने की बात करें तो आज 10 जून को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य से 5.3 अधिक है। बता दें कि, इस साल जम्मू कश्मीर में सबसे भयंकर गर्मी पड़ रही है। कश्मीर को ठंडे इलाके के नाम से जाना जाता है, जिसके चलते लोग हमेशा जहां पर घूमने आते हैं लेकिन ग्लोबल वार्मिंग और वनों की कटाई के कारण कश्मीर में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है।
बता दें कि, जून का महीने शुरू होते ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। गत रविवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा र पारा 42.7 सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि गर्म हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने गर्मी में वृद्धि होने की चेतावनी दी है। वहीं अगर मानसून की बात करें तो इस साल मानसून एक सप्ताह पहले आने की संभावना है। इसके साथ ही जम्मू क्षेत्र में 20 और 21 जून को प्री-मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here