Baramulla के Hotel में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी

Monday, Jul 06, 2026-11:52 AM (IST)

तंगमार्ग(रिजवान मीर): बारामूला के तंगमार्ग के एक होटल में रविवार देर रात आग लग गई। इस घटना मे होटल के एक अतिथि कक्ष (गेस्ट रूम) और मेहमानों के सामान को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ।

जानकारी के अनुसार बाबरेशी रोड स्थित जीरन कैंप के निकट स्विस शैले विला होटल में रात लगभग 10:35 बजे आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आर.आर.) के जवान, जो वर्तमान में निहालपोरा आर्मी कैंप से जीरन आर्मी कैंप में तैनात हैं, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के अभियान में शामिल हो गए।

सेना के जवानों ने अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग, स्थानीय प्रशासन तथा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर समन्वित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। उनकी त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और उसे होटल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग केवल एक गेस्ट रूम तक सीमित रही, हालांकि कमरे में रखा मेहमानों का सामान भी आग से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News