Jammu में फर्जी टी.टी.ई. गिरफ्तार, टिकट चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा

Monday, Feb 23, 2026-08:08 PM (IST)

जम्मू : जम्मू मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ ने अपनी सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए ट्रेन संख्या 12476 ( श्री माता वैष्णो देवी कटरा - हापा ) में अवैध रूप से टिकट चैकिंग कर रहे एक फर्जी टीटीई को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

घटना पर विस्तारपूर्वक बात करें तो यह घटना आज दिनांक 23 फरवरी को जम्मू से कठुआ के बीच नियमित टिकट चेकिंग के दौरान हुई। जम्मू स्टेशन के टिकट चेकिंग स्टाफ शेखर कुमार जब जम्मू और कठुआ के जब ट्रेन संख्या 12476 में जांच कर रहे थे, तब उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को टिकट चेक करते हुए देखा, जो कि टिकट चेकिंग के पूर्ण वेश में था। शेखर कुमार ने संदिग्ध टिकट चेकिंग स्टाफ से पुछताछ की मगर वह व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका और जांच के दौरान उसका  आधिकारिक पहचान पत्र (Identity Card) भी फर्जी पाया गया। आगे कि कार्यवाही करते हुए, टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा फर्जी टिकट चेकर को कठुआ ( GRP ) जीआरपी को सुपुर्द किया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी के पास से बरामद फर्जी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने स्टाफ की इस सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टिकट चेक किए जाने या जुर्माने की मांग करने पर तुरंत आधिकारिक स्टाफ या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचित करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News