Jammu में 4 दुकानों के टूटे ताले, पेट्रोल पंप पर भी ''हाथ साफ'', CCTV में कैद हुई करतूत!

Monday, Apr 13, 2026-01:01 PM (IST)

जम्मू  (निश्चय) :  जम्मू में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जम्मू यूनिवर्सिटी के समीप चोरों ने एक ही रात में 4 दुकानों के ताले तोड़ कर वारदात का प्रयास किया। चोर एक दुकान से 12,000 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं सुभाष नगर- तोप शेरखानियां में स्थित पैट्रोल पम्प से अज्ञात चोर ने नकदी चुरा ली। सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है। संबंधित पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जम्मू यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित मार्किट में अज्ञात चोरों ने 4 दुकानों के ताले तोड़ने के प्रयास किए। इन प्रयासों में चोर एक दुकान में सेंधमारी करने में कामयाब हो गए। दुकान के मालिक रोहित ने बताया कि वह रात को अपनी दुकान बंद करके गए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान के ताले खुले हुए हैं। सुबह जब वह दुकान में आए तो देखा दुकान में रखे 12,000 रुपए चोरी हो चुके थे। चोरों ने दुकान को आग लगाने का प्रयास भी किया है। पैट्रोल पम्प के कर्मचारी मनोज ने बताया कि पम्प बंद करने के बाद उन्होंने पैट्रोल पम्प का कैश मशीन के ऊपर रखा हुआ था। लगभग 11 बजे आरोपी यहां आया और मशीन पर रखे 4000 रुपए निकाल कर ले गया। आरोपी स्कूटी लेकर आया था। पम्प पर लगे CCTV कैमरे में दिखाई दे रहा है कि आरोपी नकदी लेकर आराम से निकल गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News