Jammu Rajdhani Express में सफर करने वालों के लिए राहत! अब... ट्रेन में मिलेगी नई सुविधा
Saturday, Apr 04, 2026-07:08 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू मंडल ने यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए, ट्रेन संख्या 12425/12426 ( राजधानी एक्सप्रेस ) में 3AC का अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस कदम से रेल यात्रियों को आरामदायक यात्रा के साथ-साथ अधिक कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
ट्रेन के मुख्य विवरण पर बात करें तो, ट्रेन संख्या 12426 ( राजधानी एक्सप्रेस ) में दिनांक 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक 3AC का अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया हैं। जो कि यात्रियों को बेहतर व आरामदायक सुविधा सुनिश्चित करेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक Uchit Singhal के अनुसार "ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों व पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है। यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए, हमने अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। भविष्य में भी आवश्यकतानुसार अन्य ट्रेनों में भी इसी तरह की व्यवस्था की जाएगी।"
यात्री इस अतिरिक्त कोच में बर्थ की उपलब्धता की जांच और बुकिंग भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (IRCTC) या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के माध्यम से कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
