Jammu में चोरी की खौफनाक वारदात, CCTV में कैद हुईं हैरान करने वाली तस्वीरें

Sunday, Mar 29, 2026-05:23 PM (IST)

आर.एस.पुरा ( मुकेश ) :  मीरां बाजार के बीचों-बीच स्थित शर्मा इंटरप्राइज की दुकान में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब ₹2 लाख के नोटों के हार चुरा लिए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दुकान मालिक अजीत शर्मा सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि दुकान से नोटों के हार गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में दो से तीन संदिग्ध व्यक्ति दुकान का ताला तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरी के बाद वे नोटों के हार एक चादर में बांधकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इलाके में हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News