दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन सेवा में विस्तार! अब भक्तों को मिलेगा बेहतर सफर... जानें Detail
Thursday, Apr 02, 2026-05:49 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : रेल यात्रियों की सुविधाओं और आगामी गर्मियों के मौसम में तीर्थयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने गाड़ी संख्या 04081/04082 (नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली) आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
ट्रेन संचालन के संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल के अनुसार, इस ट्रेन की अत्यधिक लोकप्रियता और पिछले फेरों में दर्ज की गई 100% ऑक्यूपेंसी (यात्रियों की पूर्ण संख्या) को देखते हुए यह विस्तार किया गया है। यह सेवा न केवल कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि कश्मीर जाने वाले पर्यटकों और मार्ग में आने वाले अन्य स्टेशनों के यात्रियों के लिए भी एक किफायती विकल्प साबित हुई है।
ट्रेन की विस्तारित समय-सारणी इस प्रकार रहेगी।
ट्रेन संख्या 04081 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा ) यह ट्रेन 15 अप्रैल से 15 जुलाई 17 तक कुल 40 फेरों के साथ संचालित की जाएगी।
04082 (श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से नई दिल्ली) यह ट्रेन 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक कुल 40 के साथ संचालित की़ जाएगी।
विशेष ट्रेन का समय और ठहराव पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुँचेगी।
ट्रेन संख्या 04082, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी।
विशेष ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। यात्री इन विस्तारित फेरों के लिए अपनी टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत रेल आरक्षण केंद्रों (PRS काउंटर) के माध्यम से बुक कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय-सारणी की जांच अवश्य कर लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
