Jammu : नहर में नहाने गया बुजुर्ग डूबा, SDRF और पुलिस टीमें कर रही तलाश

Saturday, Jun 27, 2026-10:56 AM (IST)

जम्मू(निश्चय/रोशनी): दोमाना क्षेत्र स्थित रणवीर नहर में नहाने गए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के डूबने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंची तथा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग की पहचान राजनी (70) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उधमपुर का निवासी था। वह पिछले कई वर्षों से अपने परिवार और मवेशियों के साथ दोमाना क्षेत्र में रह रहा था तथा प्रतिदिन रणवीर नहर में नहाने आता था।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह नहर में नहाने के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर लोगों ने तलाश की, तो उसके कपड़े और अन्य सामान नहर किनारे पड़े मिले। पुलिस और एस.डी.आर.एफ. की टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन नहर में तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल पाया था और तलाश अभियान जारी था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News