J&K में आतंक के खिलाफ कड़ा Action, कई जिलों में CIK की ताबड़तोड़ छापेमारी

Saturday, Aug 08, 2026-11:13 AM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने शनिवार को कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी टेरर से जुड़े एक मामले के सिलसिले में की गई, जिसमें ऑनलाइन टेररिज्म को बढ़ावा देने और लोगों को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और अन्य जिलों में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि ये छापेमारी FIR नंबर 03/2023 से जुड़ी है, जो CIK श्रीनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 505 और 153-A और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़ा है, जिसके जरिए टेररिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा था और लोगों को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए उकसाया जा रहा था। यह रिपोर्ट लिखे जाने के समय तलाशी अभियान जारी था और आगे की जानकारी का इंतजार था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News