चिनाब नदी में बढ़ेगा जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Tuesday, Aug 18, 2026-12:43 PM (IST)

रामबन(बिलाल वानी): रामबन प्रशासन ने लोगों के लिए एक सुरक्षा एडवायजरी जारी की है। इस एडवायजरी के अनुसार चंदरकोट में बगलिहार बांध के गेट खोले जाएंगे जिसके चलते चिनाब नदी में जलस्तर अचानक बढ़ेगा। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारों से दूरी बनाए रखें और उसके नजदीक जाने से बचें।

PunjabKesari, chenab-river-advisory

जानकारी के अनुसार रामबन प्रशासन द्वारा एक एडवायजरी जारी की गई है। इस एडवायजरी में लिखा गया है कि गाद (silt) हटाने के काम के लिए चंदेरकोट में बगलिहार बांध के गेट 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे खोले जाएंगे। बांध के गेट खुलने से चिनाब नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। इसी के चलते प्रशासन ने लोगों को सलाह दी जाती है कि वे नदी के किनारों से दूर रहें और नदी में नहाने, तैरने, मछली पकड़ने और राफ्टिंग करने से बचें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News