Jammu के इलाके में खून से लथपथ मिला व्यक्ति का श/व, फैली सनसनी

Tuesday, Mar 17, 2026-10:21 AM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। जिला जम्मू के चट्टा फार्म क्षेत्र में एक ब्लाइंड मर्डर केस  सामने आया है। चट्टा फार्म निवासी बलवीर सिंह नामक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क किनारे पुलिया के पास पड़ा मिला। उसके गले पर किसी अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस थाना सतवारी में एफआईआर संख्या 66/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में छानबीन जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News