R.S. Pura में खूनी संघर्ष, आपस में भिड़े दो गुट... 8 लोग लहूलुहान!

Wednesday, Apr 29, 2026-04:50 PM (IST)

आर.एस.पुरा ( मुकेश ) :  आर.एस. पुरा क्षेत्र के जौड़ा फार्म गांव में आज दोपहर करीब 1:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है। झड़प मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हुसैन और बशीर अहमद पुत्र काका हुसैन के पक्षों के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ युवक गांव के बाहर से भी शामिल थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए हैं। 

घायलों की पहचान फरीद अली पुत्र मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अरशद पुत्र गुलाम रसूल, फैज अली पुत्र काका हुसैन, मोहम्मद रफी पुत्र फैज अली, बशीर अहमद पुत्र काका हुसैन तथा बाली मोहम्मद पुत्र अली हुसैन के तौर पर हुई है, जबकि अन्य दो घायलों की पहचान भी की जा रही है।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को उप-जिला अस्पताल आर.एस. पुरा में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत को देखते हुए सभी को आगे के इलाज के लिए GMCH जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा झड़प में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News