Katra में सरेआम गुंडागर्दी, तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

Saturday, May 02, 2026-02:11 PM (IST)

कटड़ा ( अमित शर्मा ) :  धर्मनगरी कटड़ा के जिज चौक पर उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जसविंदर सिंह (उर्फ सुंदरी) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिज चौक पर हथियारों के साथ हमलावरों ने अचानक युवक पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया और घायल युवक को CHC कटड़ा पहुंचाया।

CHC कटड़ा में तैनात डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया, जम्मू के GMC रेफर कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं।"

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News