Udhampur सीट पर जीत की ओर BJP, हीरानगर में जश्न शुरू

6/4/2024 6:49:17 PM

कठुआ (लोकेश) : उधमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। इसे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।उधमपुर सीट से डॉ जितेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। उन्हें 560053 वोट मिल चुके हैं। वह 123789 वोट से चौधरी लाल सिंह से आगे चल रहे हैं। उन्हें जीत की बधाई भी मिलना शुरू हो गई है। वहीं हीरानगर में मंडल अध्यक्ष सुदेश कुमार सेठू के नेतृत्व में लडडू बांट कर डोल और डी.जे की थाप पर नाचकर जशन मनाया जा रहा है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लोकसभा की 05 सीटों में अब तक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चंद घंटों में परिणाम भी मिलने लगेंगे। अभी तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी जम्मू और उधमपुर लोकसभा सीट पर आगे चल रही है। इनमें जम्मू सीट से जुगल किशोर और उधमपुर से डॉ. जितेंद्र सिंह आगे हैं। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी जुगल किशोर को जम्मू से जीत मिली थी। वहीं, उधमपुर से भाजपा के डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2014 और 2019 में बाजी मारी थी। और अब 2024 में भी डॉ जितेंद्र सिंह 123789 वोटों के साथ चौधरी लाल सिंह से आगे चल रहे है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News