Katra में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Wednesday, Jun 05, 2024-01:59 PM (IST)

कटड़ा (अमित) : जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने को लेकर कटड़ा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रधान रोहित दुबे के नेतृत्व में कटड़ा के बाजारों में निकले व ढोल की थाप पर झूमते नजार आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां भी बांटी गईं।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि वह जिला रियासी के मतदाताओं के आभारी हैं जिन्होंने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास रखा है और भारी बहुमतों से प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा को जिताया है। इस मौके पर विमल इंदु, शिव कुमार शर्मा, प्रभात सिंह, अंकुश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। आपको बता दें कि जुगल किशोर शर्मा जम्मू लोकसभा सीट से तीसरी बार विजेता घोषित हुए हैं। तीसरी बार वह करीब 1.30 लाख वोटों से विजेता घोषित हुए हैं।