Katra-Srinagar के बीच जल्द शुरू होगी Vande Bharat Train

Wednesday, Feb 19, 2025-06:19 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। आप को बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा जल्द ही कटरा से श्रीनगर के बीच शुरू होने वाली है।  21 या 22 फरवरी ट्रेन के शुभारम्भ के लिए संभावित तिथि बताई जा रही है। इनमें से किसी एक तिथि को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे भारत को हरी झंडी दी जा सकती है। यह ट्रेन जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए यात्रा को आसान और तेज बना देगी। गौरतलब है कि पहले खबर आई थी कि 17 फरवरी से इसे शुरू किया जाएगा लेकिन किन्हीं कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

वंदे भारत की Timing:

कटरा से चलेगी : सुबह 8:10 बजे, श्रीनगर पहुंचेगी: 11:20 बजे

श्रीनगर से चलेगी : सुबह 8:55 बजे, कटरा पहुंचेगी : दोपहर 12:05 बजे

स्टॉपेज:  ट्रेन का स्टोपेज  रियासी, बक्कल, दुग्‍गा, सावलकोट, संगलदान, सुंबेर, खारी, बनिहाल, काजीगुंड, सदुरा, अनंतनाग, बिजबेहरा, पंजगाम, अवंतीपोरा, रत्निपोरा, काकापोरा, पंपोर।

यात्रा समय: कटरा से श्रीनगर के बीच लगभग 2.5 से 3 घंटे।

किराया: अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुमानित किराया: 

एसी चेयर कार: ₹1500 से ₹1700
एक्जीक्यूटिव चेयर कार: ₹2400 से ₹2600

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News