Baramulla में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी

Wednesday, Jul 22, 2026-01:30 PM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक जिले में बारिश जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं टंगमार्ग क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले हैं, जहां बारिश का पानी कुछ घरों में भी घुस गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें। यदि कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति, जलभराव या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़े, तो तुरंत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों या आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन हेल्पलाइन से संपर्क करें।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के साथ सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News