Ladakh को मिला नया DGP, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

Tuesday, Jun 23, 2026-11:26 AM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): गृह मंत्रालय (MHA) ने सोमवार को वरिष्ठ IPS अधिकारी आनंद जैन को तत्काल प्रभाव से लद्दाख का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया।

PunjabKesari, anand-jain-appointed-as-ladakh-dgp

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 1999 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी आनंद जैन का तबादला जम्मू-कश्मीर से लद्दाख कर दिया गया है और वे अगले आदेश तक केंद्र शासित प्रदेश के DGP के तौर पर काम करेंगे।

जैन जम्मू-कश्मीर पुलिस में कार्यरत थे और उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में कई अहम पदों पर काम किया है, जिनमें IGP जम्मू ज़ोन, एंटी-करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर और ADGP आर्म्ड के पद शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News