Rajouri में रहस्यमयी घटना, नदी में मृत मछलियों के मिलने से मचा हड़कंप

Wednesday, Jun 10, 2026-08:53 PM (IST)

राजौरी (शिवम) :  राजौरी जिले के कालाकोट तहसील के त्रियाठ पुल के नीचे नदी में बड़ी संख्या में मृत मछलियां मिलने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी में कई मछलियां मृत अवस्था में दिखाई दीं, जिससे जल प्रदूषण या अन्य संभावित कारणों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस घटना से जल स्रोत की स्थिति पर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई है। लोगों ने संबंधित विभागों से मामले की जांच कर मृत मछलियों के कारणों का पता लगाने तथा आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

फिलहाल मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। विशेषज्ञों के अनुसार पानी में ऑक्सीजन की कमी, प्रदूषण, जहरीले पदार्थों का मिश्रण या अन्य पर्यावरणीय कारण ऐसी घटनाओं की वजह हो सकते हैं।

जब इस मामले को लेकर मत्स्य विभाग राजौरी के सहायक निदेशक बोध राज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग ने मौके पर जांच के लिए टीम भेज दी है। उन्होंने कहा कि टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पानी और आसपास की परिस्थितियों का निरीक्षण करेगी तथा यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि मछलियों की मौत किसी शरारती तत्व द्वारा पानी में किसी दवा या जहरीले पदार्थ के मिश्रण के कारण हुई है या इसके पीछे कोई प्राकृतिक कारण है।

उन्होंने कहा कि पानी का स्तर कम होने, ऑक्सीजन की कमी अथवा अन्य पर्यावरणीय कारणों की भी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News