झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, सूखती फसलों को मिला जीवनदान

Saturday, Jun 13, 2026-03:38 PM (IST)

अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  कश्मीर के साथ-साथ जम्मू में भी मौसम सुहावना हो गया है। यहां हो रही बारिश ने लोगों को राहत दी है।  मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत और खुशी की सौगात लेकर आई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे भगवान की कृपा बताते हुए स्वागत किया। भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण परेशान किसानों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है।

 मैदानी क्षेत्रों में आज हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। लंबे समय से वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार राहत मिली है। खेतों में सूख रही फसलों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों का कहना है कि यदि इसी प्रकार एक-दो अच्छी बारिश और हो जाए तो धान सहित अन्य फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। लगातार पड़ रही गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को आज इंद्र देवता की कृपा से बड़ी राहत मिली है।

यह बारिश न केवल खेतों के लिए लाभदायक साबित होगी, बल्कि भूजल स्तर में सुधार और पशुपालकों के लिए भी राहत का कारण बनेगी। किसानों को अब उम्मीद है कि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज उनकी मेहनत को सफल बनाएगा और इस वर्ष अच्छी फसल प्राप्त होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News