J&K में दहशत!... मोर्टार शैल मिलने का सिलसिला जारी, एक और बम बरामद

Friday, Jun 12, 2026-05:47 PM (IST)

सांबा (अजय) :  सांबा जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चिलयाडी गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान को अपने खेत में जिंदा मोर्टार शैल दिखाई दिया। किसान ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, BSF और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। विशेषज्ञों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए शैल को खेत से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहां उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते शैल बरामद होने से किसी भी संभावित दुर्घटना को टाल दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस और BSF ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु दिखाई दे तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत प्रशासन या सुरक्षा बलों को सूचना दें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News