Kashmir: लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Tuesday, Jun 16, 2026-07:06 PM (IST)
बारामूला (रिजवान मीर): उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार सुबह से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। जून, जुलाई और अगस्त को आमतौर पर गर्मी के महीने माना जाता है, लेकिन मौजूदा बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत प्रदान की है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है।

बारिश का असर जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के चलते सड़कों पर आम दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही नजर आ रही है। बाजारों और मुख्य मार्गों पर भी लोगों की भीड़ कम दिखाई दे रही है तथा कई स्थानों पर सड़कें लगभग सुनसान नजर आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि यह बारिश किसानों और बागवानों के लिए भी लाभदायक साबित होगी तथा क्षेत्र में मौसम को और अधिक खुशनुमा बनाए रखेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
