Amarnath Yatra : कल रवाना होगा पहला जत्था, एल.जी. मनोज सिन्हा ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

6/27/2024 9:07:32 PM

जम्मू (रविंद्र) : जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शनिवार, 29 जून से शुरू होने जा रही है, जिसके चलते बाबा बर्फानी का पहला जत्था सुबह यहां से रवाना होगा लेकिन उससे पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बेस कैंप का दौरा कर यहां पर भक्तों से बात की और सारी व्यवस्था की जांच की। मनोज सिन्हा के दौरे से पहले सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया था।

जिक्रयोग्य है कि हर साल शिवलिंग के दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु कश्मीर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से कई तरह की तैयारियां की जाती हैं। श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले सेवादार भी जगह-जगह लंगर का आयोजन करते हैं। बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 26 जून से शुरू हो चुकी है। अमरनाथ की यात्रा श्रावण पूर्णिमा तक चलती है। इस दौरान लाखों शिवभक्त बाबा के दरबार में पहुंचते हैं । अमरनाथ धाम भगवान शिव के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। अमरनाथ में महादेव के दुर्लभ और प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन होते हैं।  


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News