Katra में मौसम को लेकर Alert!... प्रशासन ने भी जारी की एडवायजरी, जानें क्यों ?

Monday, Mar 02, 2026-05:25 PM (IST)

कटरा (  अमित शर्मा ) : कटरा में आने वाले दिनों में क्षेत्र में तापमान में तेज बढ़ौतरी और संभावित हीट वेव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिस तरह फरवरी के महीने में ही इतनी ज्यादा गर्मी बढ़ रही है इससे पता चलता है कि इस बार भीषण गर्मी की सामना करना पड़ सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कटरा प्रशासन ने लोगों के लिए स्वास्थ्य एडवायजरी जारी की है। 

एहतियात के तौर पर CHC स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष हीट स्ट्रोक रूम तैयार किए जा रहे हैं, ताकि लू या हीट स्ट्रोक के मामलों में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News