Katra आने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना, भूस्खलन के कारण बदला गया रूट, पढ़ें

Thursday, Jul 02, 2026-01:31 PM (IST)

कटड़ा ( अमित शर्मा )  : कटड़ा-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर मिहाड़ी क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।

यातायात बाधित होने के चलते कटड़ा आने-जाने वाले वाहनों को फिलहाल वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सहयोग करने तथा अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्ग पर जाने से बचने की अपील की है।

अधिकारियों के अनुसार, मार्ग से मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। राहत कार्य पूरा होते ही कटड़ा-जम्मू मार्ग पर यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।


PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News