जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में संदिग्ध हलचल से हड़कंप, Action मोड में सुरक्षाबल
Wednesday, Feb 11, 2026-03:32 PM (IST)
जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार सुबह संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, तीन संदिग्ध लोगों को इलाके में घूमते हुए देखा गया था।
जानकारी के मुताबिक, यह अभियान डोडा के ठठरी क्षेत्र के कटासू और डोनाडी इलाकों में चलाया जा रहा है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों की संयुक्त टीम ने सुबह तड़के इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध लोगों को सुबह होने से पहले इलाके में देखा गया था। फिलहाल सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में गहन तलाशी ले रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक संदिग्धों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
