Jammu: परेड सब्जी मंडी में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप, दुकानदार परेशान
Sunday, Aug 09, 2026-02:06 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू के परेड इलाके की सब्जी मंडी में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जम्मू नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई की खबर मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे। लेकिन जब उन्होंने अपनी दुकानों का हाल देखा, तो उनके होश उड़ गए।
दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि बुलडोजर की कार्रवाई में दुकानों के साथ-साथ अंदर रखा सामान भी खराब हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
दुकानदारों का कहना है कि इन्हीं दुकानों से उनके परिवारों का गुजर-बसर चलता था। अचानक हुई कार्रवाई के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं, सब्जी मंडी के दुकानदारों और प्रधान ने नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर पहले नोटिस दिया जाता, तो वे अपना सामान सुरक्षित निकाल सकते थे।
दुकानदारों ने प्रशासन से पूरे नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित दुकानदारों को राहत देने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
