Akhnoor: चिनाब दरिया में व्यक्ति डूबा, 2 सप्ताह में डूबने की 5वीं घटना

6/7/2024 1:45:48 PM

अखनूर : कस्बे के चिनाब दरिया में एक व्यक्ति रहस्यमयी परिस्थितियों में डूब गया। पुलिस ने शव की तलाश के लिए चिनाब दरिया में रैस्क्यू ऑप्रेशन भी चलाया मगर शव बरामद नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद कस्बे के चिनाब दरिया के चंदिया घाट में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक व्यक्ति दरिया में डूब गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है किन परिस्थितियों में व्यक्ति डूबा। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे दरिया में बहते हुए भी देखा। व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह (49) निवासी भौर कैंप सतवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की तलाश के लिए विभिन्न घाटों पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Srinagar: 'ईशनिंदा' वाली पोस्ट डालने के लिए मेडिकल छात्र पर मामला दर्ज

बता दें कि 2 सप्ताह में चिनाब दरिया में डूबने वालों की यह 5वीं घटना है। 2 सप्ताह पहले चंदिया घाट से हाथ धोते हुए बलवीर सिंह निवासी कठुआ दरिया में डूब गया था। इसके उपरांत अखनूर निवासी एक युवती ने जिया घाट से छलांग लगा दी थी। दोनों के शव अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। इसके बाद अखनूर निवासी दुकानदार संजय गुप्ता भी दरिया में डूब गया व दूसरे दिन गांव कोटगढ़ी चिनाब दरिया से उनका शव बरामद हुआ था। फिर एक दिन बाद ही जिया पोता घाट से दूसरे छोर पर पार्टी कर रहे 3 दोस्तों में से एक युवक दरिया में नहाते हुए डूब गया था, जिसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News