नौशहरा में मनावर नदी में नहाते हुए डूबे 2 किशोर, 1 की मौ*त

Sunday, Jun 16, 2024-07:23 PM (IST)

नौशहरा : मनावर नदी में डूबने से एक बच्चे की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे को मैडीकल कॉलेज राजौरी रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह (14) पुत्र कमलजीत सिंह निवासी चौकी और निकेश प्रीत सिंह (15) पुत्र कुलबीर सिंह निवासी चौकी रविवार की शाम को मनावर नदी में नहा रहे थे कि दोनों गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अमनदीप सिंह की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि निकेश प्रीत सिंह को गंभीर अवस्था में राजौरी मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः  J&K Breaking News : अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर HM Amit Shah ने की बैठक


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News