Breaking News : 2 बसों की आपस में भीषण टक्कर, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Saturday, Jun 22, 2024-11:39 AM (IST)

अखनूर(रोहित मिश्रा): अखनूर में आज एक भीषण सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस हादसे में 2 बसें आपस में टकरा गईं जिससे 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा 2024 : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोले LG मनोज सिन्हा

जानकारी के अनुसार अखनूर-ज्योड़ियां रोड पर 2 बसों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 20 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा बचाव कार्य शुरू किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज उप जिला अस्पताल अखनूर में चल रहा है। पुलिस इस दौरान मामले की जांच में जुट चुकी है। 

यह भी पढ़ें :  देश के लिए कुर्बान होने वाले जांबाजों की कहानी बताएगा हेरिटेज कॉम्प्लेक्स, LG ने किया उद्घाटन

PunjabKesari

जानकारी मिली है कि घायल यात्रियों में से 6 की हालत बहुत गंभीर है। इन सभी को गंभीर हालत में जम्मू जी.एम.सी. अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर पहुंचे लोगों का दिल दहल गया।

यह भी पढ़ें :  डोडा आतंकवादी हमले में पुलिस का एक्शन, इतने लोगों को लिया हिरासत में

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News