Jammu में गैस की काला बाज़ारी पर प्रशासन की छापेमारी जारी, अब तक इतने सिलेंडर जब्त
Monday, Mar 16, 2026-04:36 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच यहां देश भर में गैस की किल्लत को लेकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है तो वहीं केन्द्र सरकार ने राज्यों को कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ पर है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर जाकर उनके दस्तावेज और कंप्यूटर खंगाले, कमी पाए जाने पर उन पर एक्शन भी हो रहा है अपने छापेमारी के दौरान ADC अनसुइया जम्वाल ने लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानी को समझते हुए गैस एजेंसी को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी। हालांकि बीते कल ही जम्मू में पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त किया है जिसमें 50 सिलेंडर मौजूद थे इससे पहले डोडा में 75 सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। गैस की किल्लत को लेकर आज चीफ सैकेट्री और मुख्यमंत्री ने भी बैठक की है। एडीसी में औचक दौरे के दौरान लोगों ने गैस लेने और बुकिंग में आ रही अपनी परेशानी उन को बताई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
