Jammu News : ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला
Monday, Apr 20, 2026-10:24 AM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): बख्शी नगर पुलिस स्टेशन का एक पुलिसकर्मी पर ड्यूटी दौरान कातिलाना हमला किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए जी.एम.सी. (GMC) अस्पताल जम्मू ले जाया गया है। पुलिसकर्मी पर हमला न केवल एक कायरतापूर्ण हरकत है बल्कि यह कानून के शासन पर सीधा प्रहार है।
पुलिसकर्मियों पर हमलों की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और इन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और उन्हें ऐसी मिसाली सजा दी जानी चाहिए जिससे एक कड़ा संदेश जाए कि अराजकता को हावी नहीं होने दिया जाएगा।
यह अत्यंत आवश्यक है कि उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए पूर्ण अधिकार प्रदान करें। हमारे सुरक्षाबलों की सुरक्षा और गरिमा की हर कीमत पर रक्षा की जानी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
