Jammu News: पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी
Saturday, Apr 11, 2026-01:14 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ): जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने दोमाना पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के एक मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को पुलिस स्टेशन दोमाना में FIR नंबर 77/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4)/305 के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया था। घटना पुलिस पोस्ट चिनोर के क्षेत्राधिकार में हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस पोस्ट चिनोर के इंचार्ज के नेतृत्व में एक टीम ने निरंतर प्रयासों के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें आरोपी इफहाम बिलाल पुत्र बिलाल भट, निवासी हरनाग अनंतनाग, वर्तमान पता बागानी तालाब, रायपुर दोमाना और साबर हुसैन पुत्र खादम हुसैन, निवासी कंगर कोट भलवाल को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को कबूल लिया। उनके बताए अनुसार चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें 7 गैस सिलेंडर और 1 बैटरी शामिल है। पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी हुई है। जम्मू पुलिस ने कहा कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जन संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
