Jammu Kashmir : भयानक आग ने मचाया कहर, एक साथ जले 40 घर (PICS)
Tuesday, Oct 15, 2024-12:19 PM (IST)
जम्मू(तनवीर): किश्तवाड़ जिले की वारवान तहसील के पहाड़ी इलाके मालवारन में आग लगने से कम से कम 40 घर जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग सोमवार दोपहर को एक घर में आग लगी जिसने करीब स्थित कई इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में सभी घर जलकर खाक हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir : अनुच्छेद 370 को लेकर MP राशिद का बयान, उमर की टिप्पणी पर ली चुटकी

जिला प्रशासन के आधिकारिक बयान के अनुसार घटना दोपहर करीब 2.45 बजे हुई। घनी आबादी वाले इलाके में एक घर में रखे घास में आग लग गई और आसपास के घरों में फैल गई, जो ज्यादातर लकड़ी के बने थे। अधिकारियों ने बताया कि घर के मालिक ने सर्दियों में मवेशियों को खिलाने के लिए घास जमा कर रखी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग में करीब 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस कर्मियों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए मिलकर काम किया, लेकिन यह इतनी भयंकर थी कि इसने कई इमारतों को नष्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में पद से हटाए जाएंगे सलाहकार, जानें क्या है वजह

चूंकि यह इलाका दूर-दराज के इलाके में स्थित है, इसलिए कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग से 4 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल की ओर भेजा गया। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार शवन ने रेड क्रॉस राहत के तहत प्रभावित परिवारों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए आस-पास के इलाके में रहने की व्यवस्था की है। रिपोर्टों से पता चला है कि इस भीषण आग में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने आग को फैलने से रोकने के लिए कुछ ढांचों को भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के प्रयास देर शाम तक जारी रहे।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के इस जिले में आवारा कुत्तों का कहर, मासूम बच्ची की ली जान
एस.डी.एम. डॉ. मोहम्मद अशरफ समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि आग के पीछे कोई साजिश नहीं लगती, लेकिन आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। किश्तवाड़ के वारवान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बेहद खराब है और इस क्षेत्र से संपर्क भी ठीक से नहीं हो पाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Jammu Kashmir में ठंड का लगातार बढ़ता असर, कई इलाकों में शून्य के करीब पहुंच तापमान, जानें Report...
