Jammu Kashmir के डोडा में भूकंप के झटके, लोगों में फैली सनसनी

Sunday, Mar 01, 2026-02:55 PM (IST)

डोडा :   जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार की सुबह एक मध्यम तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। यह भूकंप 1 मार्च 2026 को सुबह 1 बजकर 25 मिनट 57 सेकंड पर आया। इसका केंद्र डोडा में 33.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई।

यह भूकंप काफी उथला होने के कारण आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के नुकसान, मकानों में दरार या चोटिल होने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News