Jammu Kashmir में मार्च महीने 10 दिन Bank रहेंगे बंद, देखें List
Sunday, Mar 01, 2026-04:09 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर में मार्च 2026 के लिए बैंकों की छुट्टियों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। इस दौरान ग्राहक अपने बैंकिंग कामकाज की योजना पहले से बना सकते हैं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।
महीने की त्योहारों वाली छुट्टियों की बात करें तो सबसे पहले 3 मार्च, मंगलवार और 4 मार्च, बुधवार को होली के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 17 मार्च, मंगलवार को शब-ए-कद्र के मौके पर भी बैंक की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
साप्ताहिक छुट्टियों की बात करें तो 1 मार्च, 8 मार्च, 14-15 मार्च, 22 मार्च और 28-29 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। इन सभी तिथियों को मिलाकर मार्च में जम्मू-कश्मीर के बैंक कुल 10 दिन बंद रहेंगे।
बैंक और वित्तीय संस्थानों ने सभी ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे अपने लेन-देन और अन्य बैंकिंग कामकाज को इन तिथियों के अनुसार पहले से योजना बनाकर करें, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
