Weather: J&K में आज मौसम साफ... इन 2 दिनों में बारिश व बर्फबारी की सम्भावना
Sunday, Mar 01, 2026-03:20 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 मार्च को कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में स्लिपरी रास्तों और लैंडस्लाइड जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए प्रशासन ने लोगों को ऐसे क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि श्रीनगर में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल के दिनों में श्रीनगर का अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री और जम्मू का 5.1 डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विभाग ने किसानों को सामान्य मौसम बने रहने के कारण कृषि कार्यों को जारी रखने की सलाह दी है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की उम्मीद है, लेकिन ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी से कुछ राहत मिल सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
