Jammu Kashmir के मौसम को लेकर ताजा Update, विभाग ने जताई ये संभावना
Wednesday, Feb 25, 2026-10:52 AM (IST)
जम्मू डेस्क: जम्मू कश्मीर में मौसम विभाग को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। बुधवार को जम्मू में मौसम पूरी तरह साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप निकल आई। लोगों को तड़के ही सूर्य देव के दर्शन हुए। आसमान में बादलों का नामोनिशान नहीं है और तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत तक जम्मू-कश्मीर में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। 28 फरवरी को कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि जम्मू क्षेत्र में मौसम सामान्य बना रहेगा।
तापमान की बात करें तो जम्मू में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री और न्यूनतम 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि सामान्य मौसम को देखते हुए वे अपनी कृषि गतिविधियां जारी रखें। आने वाले दिनों में भी जम्मू में साफ आसमान और तेज धूप बने रहने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
